श्री श्याम भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, सुंदरकांड का पाठ 24 दिसंबर को

रांची | हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 138वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया। मंदिर में विराजमान खाटूनरेश, लड्डूगोपालजी, शालीग्राम जी, श्री श्यामेश्वर महादेव, वीर बजरंगबली, श्रीराम दरबार व गुरुजनों को भोग अर्पित किया गया। श्रीश्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में यजमान किशोर कुमार लाल के परिजनों ने ठाकुरजी के प्रिय भोग भजन आवो-आवो भोग लगावो बाबा श्याम जी… रुच रुच भोग लगावो बाबा श्याम जी… का ताली बजाकर सामूहिक गायन किया। भोग लगे प्रसाद को वृहद भंडारे में मिश्रित करके महाभोग बनाकर सर्वप्रथम रांची गोशाला के लिए गो माताओं को खिलाया गया। इसके बाद मंदिर के आचार्यों को भंडारे का महाभोग खिलाया गया। खाटूनरेश की जय-जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। लगभग 3100 भक्तजनों ने भंडारे का महाभोग प्राप्त किया। महाभोग वितरण में सुरेश सरावगी, किशोर कुमार लाल, हर्षित लाल, श्रवण ढाढ़ंनिया, प्रदीप राजगढ़िया, अनिल नारनोली, श्यामसुंदर शर्मा, अजय मारू, अमित सरावगी, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, रतन शर्मा, राजीव मित्तल, गौरव अग्रवाल मोनू, पंकज गाड़ोदिया सहित 75 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने श्रीश्याम भंडारे का वितरण में सहयोग किया। मंदिर में मंगलवार को शाम 4.30 से 6.30 बजे तक 133वां श्री सुंदरकांड-श्रीहनुमान चालीसा का सामूहिक संगीतमय पाठ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *