रांची | सेवा सदन के पास से बाइक चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। पहले जमकर धुनाई की, फिर कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पिठौरिया के उलातू निवासी मो. फिरोज उर्फ फिरोज खान के रूप में हुई। उसके विरुद्ध कोतवाली थाना में चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, मो. फिरोज पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पहले चोरी की कई बाइक बेच चुका है।


