रांची | सुजाता चौक के पास शराब के नशे में एक स्कॉर्पियो चालक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार में बैठे बॉडी गार्ड के साथ भी भिड़ गया। इसकी सूचना तुरंत चुटिया थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। उसका मेडिकल कराया गया तो वह शराब के नशे में मिला। जांच में उसके अल्कोहल की मात्रा काफी अधिक थी। जिस वाहन में उसने टक्कर मारी, उसमें डीजीपी के परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। गाड़ी में सुरक्षा कर्मी भी थे। वाहन को भी चुटिया थाना की पुलिस जब्त कर थाने ले आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को थाने में ही रखा है।


