एक्सआईएसएस: कैरोल, स्किट के बीच क्रिसमस गैदरिंग मनाया

रांची | जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस के छात्रों ने कॉलेज कैंपस में धूमधाम के साथ क्रिसमस गैदरिंग मनाया। कार्यक्रम में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, रुरल मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट और फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम के स्टूडेंट्स शामिल हुए। संस्थान के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने कहा कि क्रिसमस प्रत्येक व्यक्ति का उत्सव है और यह शांति, न्याय और सामंजस्य को बढ़ावा देने का समय है। उन्होंने किरियोस (भगवान), कोइनोनिया (संगति) और केरीग्मा (घोषणा) की ग्रीक अवधारणाओं के बारे में भी जानकारी साझा की और सभी को इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *