रांची | सरला देवी बिरला अंडर-14 क्रिकेट नेहरू ग्राउंड में गोस्वामी सीएए बनाम साई धुर्वा डी मैच खेला गया। साई धुर्वा डी ने 18.1 ओवर में 75/10 रन बनाए। इसमें यजेश 10 रन बनाए। वहीं आदित्य ने 12/2, अनमोल ने 18/2 विकेट लिए। गोस्वामी सीएए ने 11.5 ओवर में 76/6 रन बनाए। इसमें अनमोल ने 22 रन, प्रणय ने 12 रन बनाए। मानव ने 3/2 व ऋत्विक ने 32/2 विकेट लिए।


