शिवसेना कार्यकर्ता ने महिला की रक्तदान कर बचाई जान

कांकेर| शिवसेना कांकेर द्वारा जिला अस्पताल कोमल देव में भर्ती मरीज को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के विचार 80 प्रतिशत समाज सेवा व 20 प्रतिशत राजनीति के उद्देश्य को आगे बढ़ाते कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत कोमल देव हॉस्पिटल के भर्ती मरीज भानुप्रतापपुर घोटिया की उमा माहला की ओ पॉजिटिव की तत्काल आवश्यकता थी। उन्हें रक्तदान कर उनकी जान बचाई गई। महेश दुबे ने कहा जब भी किसी पर अन्याय अत्याचार शोषण होता है। सबसे पहले शिव सैनिक आगे आता है। शिवसेना हमेशा से आमजनता गरीब, मजदूर, किसान असहाय कमजोर व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो उसे न्याय दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने तत्पर है। इस दौरान टाइगर दुबे, पवन शर्मा, प्रमोद आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *