संगीत की परीक्षा में 12 कलाकार शामिल हुए

भास्कर न्यूज | धमतरी रिदम राग रंग अकादमी द्वारा संगीत की परीक्षा-2024 आयोजित हुई। इसकी सेंटर चंडीगढ़ संगीत कॉलेज से मान्यता है। संगीत की इस परीक्षा में 12 बच्चों ने परीक्षा दिलाई। रिदम राग रंग अकादमी के संचालक भूषण सिंह पटेल ने बताया कि 18 दिसंबर को संपन्न संगीत परीक्षा में हरशिव गुप्ता, थर्व साहू, प्रशी प्रजापति, गुनाज्ञ वैद्य, गोपीचंद साहू, संजय कुमार, तीजन पटेल, नवीन सोनी, पीयूष सोनी, रजत गुप्ता, यशराज महावर, सुरेश यादव शामिल थे। एकल अभियान और रिदम राग रंग फाउंडेशन द्वारा निर्धन बच्चों व विद्यार्थियों के लिए निशुक्ल संगीत शिक्षा दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *