धनबाद में भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च:भाजपाई हाथों में तख्तियां लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद का लगाया नारा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ धनबाद में भाजपा ने आक्रोश मार्च निकाला। गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक यह आक्रोश मार्च हुआ। इस मार्च में सांसद ढुलू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के अलावे तमाम भाजपाई शामिल हुए। भाजपाई हाथों में तख्तियां लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते चल रहे थे। इस बाबत सांसद ढुलू महतो ने कहा कि इस घिनौनी करतूत करनेवाले आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री निश्चित तौर पर आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देशद्रोही जो भी शक्तियां हैं और पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रही है, उनपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *