कांगड़ा में वन विभाग की जमीन से हटवाया कब्जा:कब्जाधारियों पर पहले से केस दर्ज, पुलिस बल रहा मौजूद

कांगड़ा में पालमपुर पुलिस ने बिंद्राबन क्षेत्र में वन विभाग की 338 वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है। जिला पुलिस अपराध और अवैध संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की एक सूची तैयार की गई। यह सूची कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार बिंद्राबन क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों से अवैध कब्जा हटाया गया। कब्जाधारियों ने खुद अपनी गलती मानी। जांच में पता चला कि इन कब्जाधारियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इन लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों से जुड़े मामले शामिल हैं। साथ ही मारपीट, धमकी और अवैध वसूली के मामले भी दर्ज हैं। पालमपुर और जोगिंदरनगर थाने में इनके खिलाफ कुल 8 एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *