जमशेदपुर में चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नगदी:परिवार गया था घर से बाहर, पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से सबूत जुटाए

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बारीगोड़ा जनता मार्केट रोड पर बड़ी चोरी की वारदात हुई है। टाटा मोटर्स कर्मचारी रंजय कुमार के मकान में किराएदार राजू राय के घर से लाखों के गहने और नगदी चोरी हो गए। राजू राय और उनका परिवार किसी काम से बाहर गए थे। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया। उन्होंने घर के सभी ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे नकद और कीमती गहनों को चुरा लिया। जब परिवार घर लौटा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। अलमारियां और लॉकर खुले पड़े थे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से सबूत जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारीगोड़ा में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। लोग पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज हैं। कई शिकायतों के बावजूद चोर खुलेआम वारदातें कर रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *