रायगढ़ के मेडिकल काॅलेज में बैड से ज्यादा गर्भवती मरीज:MCH में ओटी को किया था बंद, कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा, डाॅक्टर बोले- मरीज आ रहे हैं, तो डिस्चार्ज भी हो रहे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मातृ शिशु अस्पताल के ओटी में सांप निकलने से OT को बंद कर दिया गया था। ऐसे में सभी मरीजों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा जा रहा था। जिससे अब वहां भी स्थिति असामान्य हो गई और बैड से ज्यादा मरीज वहां भर्ती हो गए। ऐसे में कल कई गर्भवती मरीजों को वापस लौटना भी पड़ा। MCH में पिछले सप्ताह भर से परेशनी बनी थी। हांलाकि आज से MCH के ओटी को खोल दिया गया है और प्रसव कराया जा रहा है, लेकिन अब समस्या मेडिकल काॅलेज में देखने को मिल रही है। MCH आने वाले सभी गर्भवती मरीज मेडिकल काॅलेज में भर्ती हो गए हैं। यहां लगभग 44 बैड हैं और उससे ज्यादा मरीज मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जगह नहीं होने के कारण कई मरीजों को वापस भी लौटाया गया। यही नहीं कुछ बैड में तो दो-दो मरीजों को भी रखा गया था। जिससे गर्भवती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रायवेट अस्पताल जाना पड़ा
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी मरीज भर्ती हैं। कल रात तमनार से एक गर्भवती महिला को लाया गया था, लेकिन जगह नहीं मिलने से उसे वहां से लौटा दिया गया। ऐसे में गर्भवती महिला के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में जाने से मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। मरीज वापस जा रहे
मरीज सीम बरैठ ने बताया कि एमसीएच अस्पताल गए थे, वहां सांप को लेकर दवाई छिड़काव किए थे। उसके कारण यहां रिफर कर दिया गया। बाकी कोई समस्या नहीं है, लेकिन बहुत मरीज हैं और अभी आ भी रहे हैं। बैड नहीं मिल रहा है, तो वापस भी जा रहे हैं।
बैड की समस्या बनी है
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में ईलाज करा रही मरीज सुमन सिदार ने बताया कि यहां बैड की समस्या है। मरीज दिन में भी रात में भी वापस हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल इससे भी ज्यादा मरीज थे। ऐसे में कुछ परेशानी जरूर होती है।
स्टाप की समस्या
मेडिकल काॅलेज अस्पताल के गायनिक वार्ड में लंबे समय से स्टाप की समस्या देखी जा रही है। यहां स्त्री रोग एवं प्रसुति के 2 डाॅक्टर व 3 जुनियर डाॅक्टर हैं। जिसमें दो डाॅक्टर ही ऑपरेशन कर सकते हैं। ऐसे में डाॅक्टरों की कमी होने से डिलवरी में भी कई तरह की समस्याएं आती है।
डिस्चार्ज भी हो रहे हैं
इस संबंध में गायनिक विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ टीके साहू ने बताया कि गायनिक वार्ड में मरीजों की भर्ती ली जा रही है। मरीज आ रहे हैं, तो डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। MCH में सांप निकलने से परेशानी हुई थी, लेकिन अब MCH का ओटी शुरू हो गया है। ऐसे में आज-कल में स्थिति पूरी तरह समान्य हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *