केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पेंड्रा दौरे के दौरान पहलगाम हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की धर्म के आधार पर हत्या करना अत्यंत निंदनीय है। साहू ने कहा कि मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हमले में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के 26 लोगों की जान गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन साहू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान भी उपस्थित रहे।


