मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का पांचवां जिला सम्मेलन शनिवार को क्षत्रिय धर्मशाला नई सराय में हुई। सम्मेलन की शुरुआत लाल झंडा फहराकर किया गया। इसके बाद पार्टी के पूर्व महासचिव दिवंगत सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पूर्व सांसद बासुदेव आचार्य के अलावा जनांदोलनों में मारे गए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था खोखला हो गया है। मेहनतकशों पर हमला लगातार बढ़ रहा है। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। हिन्दू मुस्लिम के नाम पर जनता को लड़ाया जा रहा है। जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद चंदेल द्वारा सम्मेलन में राजनीतिक सांगठनिक रिपोर्ट पेश किया गया। जिस पर पांच महिला सहित 12 प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सम्मेलन की अध्यक्षता धनेश्वर महतो और रीना देवी की दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया। 9 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें राजेंद्र सिंह चंदेल पुन: जिला सचिव चुने गए। जिला कमिटी में धनेश्वर महतो, बलभद्र दास, लोबिन महतो, देवनाथ महली, रीना देवी, नजमा खातुन, कन्हैया रविदास, अशोक कुमार सिंह चूने गए। सम्मेलन में 18 पार्टी ब्रांच से 50 चुने हुए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भास्कर न्यूज | चितरपुर सुकरीगढ़ा लारी स्थित डा. एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को महाविद्यालय में गणित दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज बल्लभ प्लस-टू उच्च विद्यालय सांडी के सहायक अध्यापक रवि प्रकाश केशरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम में मातृ संस्था जन आकांक्षा सोसाइटी सचिव मणिकांत कुमार सिन्हा, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव संजय कुमार प्रभाकर, प्रशासक, डा. सुशील कुमार उपाध्याय, प्राचार्य डा. शिव कुमार राणा एवं शिक्षकों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को रामानुजन से खोजी प्रवृति बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को रामानुजन की तरह ही अपने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पल्लवी कुमारी, पुजा कुमारी एवं साद्दीन फातमा ने भी अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रशिक्षु तमन्ना प्रवीण व स्वागत भाषण डा. राजेश महतो द्वारा किया गया। मौके पर प्रशिक्षुओं में चंचल, प्रितिदेव, आरती, आकांक्षा, अंजु, स्नेहा, सांता भारती, श्वेता, सागरिका, रंजना, अन्नु, दीक्षा, मोनिका, यशोदा, ग्रेस, विक्टोरिया, माला, निशी, मेनका, असीमा, खुशबु इत्यादि भाग लिया।


