कोडरमा में एयरटेल पेमेंट बैंक कर्मचारी से लूट:बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा करने गए युवक को बंधक बनाकर 60 हजार लूटे

कोडरमा के डोमचांच में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बुधवार दोपहर को एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मचारी से 60 हजार रुपए की लूट हुई। बिहार निवासी अंकित कुमार डोमचांच के ढाब रोड स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक में कार्यरत हैं। वह बुधवार को ग्राहकों के जमा किए 92 हजार रुपए बैंक ऑफ इंडिया की डोमचांच शाखा में जमा करने गए थे। बोलेरो में बैठा लिया और पैसे लूट लिए अंकित जब बैंक में जमा पर्ची भर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें धमकाकर बैंक से बाहर ले गया। बैंक से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर उन्हें एक बोलेरो में बैठा लिया गया। कुछ दूर जाने के बाद अपराधियों ने गाड़ी रोकी और बैग से 60 हजार रुपए निकालकर अंकित को उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुमार स्पेशल ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *