अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त, पंजाब से गुजरात हो रही थी तस्करी

हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 546 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार को भी जब्त किया है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने भारतमाला रोड पर एक ट्रक से पंजाब निर्मित 546 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में जालोर के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (28) और ओमप्रकाश (25) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि अवैध शराब की खेप पंजाब से गुजरात जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थानाधिकारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में एसआई हरबंशलाल, हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण, कॉन्स्टेबल राकेश रमाणा, लक्ष्मीनारायण और ड्राइवर मनीष कुमार की टीम शामिल थी। जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ और कॉन्स्टेबल राकेश रमाणा की भी इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *