पहलगाम आतंकी हमले की निंदा:धमतरी जिला अधिवक्ता संघ ने बताया घृणित कृत्य, शोक प्रस्ताव पारित; कड़े कदम उठाने की मांग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की धमतरी जिला अधिवक्ता संघ ने कड़ी निंदा की है। अधिवक्ता संघ ने एक बैठक में इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया। संघ ने आतंकी हमले की जांच की मांग की है। अधिवक्ताओं ने इस आतंकी घटना को घृणित कृत्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला हिंसा और नफरत की विचारधारा को दर्शाता है। अधिवक्ता संघ ने इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया संघ ने बताया कि पहलगाम में निहत्थे और शांतिप्रिय नागरिकों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया। यह घटना मानवता के मूल्य पर सीधा प्रहार है और यह आतंकवादियों की हिंसा और नफरत की विचारधारा को दर्शाती है। उन्होंने कहा आतंकी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना अत्यंत आवश्यक है। पहलगाम आतंकी हमले पर जिला अधिवक्ता संघ धमतरी ने निंदा प्रस्ताव इस तरह से पारित किया गया है। धमतरी जिला अधिवक्ता संघ का निंदा प्रस्ताव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *