पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कल कपूरथला रहेगा बंद:आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, संगठनों की बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन

कपूरथला में बुधवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का विरोध किया गया। वहीं धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शहर बंद का आह्वान किया है। गुरुवार सुबह बैठक की जाएगी, जिसके बाद शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत से देश स्तब्ध है। फौजी वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना के विरोध में कपूरथला के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शहर बंद का आह्वान किया है। सभी दुकानें 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। दुकानें बंद, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी हिंदू नेता सुभाष मकरंदी ने बताया कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। दुकानदारों से सुबह 8:30 बजे श्री मणिमहेश मंदिर में विशेष बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग देश भर में इस आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। कई जगहों पर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किए गए और पुतले फूंके गए। जनता केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *