राष्ट्र को प्रथम रखते हुए लक्ष्य हासिल करें

भास्कर न्यूज | कवर्धा नगर के कचहरी पारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में लायंस क्लब ने राष्ट्र प्रथम विषय पर संगोष्ठी की। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम को केंद्र में रख यह संगोष्ठी हुई। स्वागत भाषण छात्रा काजल गुप्ता ने दिया। लायन अध्यक्ष प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, माइक्रो चेयरपर्सन नीरज मंजीत छाबड़ा, निवृत्तमान अध्यक्ष बीपी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनके यदु, कोषाध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज कुमार ठाकुर, प्राचार्य रामसिंह ध्रुव और वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद शुक्ला अतिथि थे। प्राचार्य ध्रुव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबसे पहले भारतीय हैं और देश के प्रति प्रतिबद्धता मुख्य बात है। बीपी गुप्ता ने विविधता में एकता का मंत्र देते हुए कहा कि हमारी मनः स्थिति ही हमारे चरित्र में झलकती है, इसलिए हमें मन से राष्ट्र प्रथम की सोच रखनी चाहिए। डॉ. एनके यदु ने कहा कि केवल सेवा में खड़े रहना राष्ट्रभक्ति नहीं है, बल्कि जो जहां पर है उस काम को अच्छे तरीके से करना राष्ट्रभक्ति है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे सराहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *