पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई

कवर्धा| पीजी कॉलेज में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर साइंस विभाग ने दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा के निर्देश पर विभाग अध्यक्ष सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर साइंस डॉ. अनिल कुमार शर्मा, आईंटी एवं कंप्यूटर साइंस शिक्षक आशीष पाण्डे, एस खान, विरेंद्र शर्मा, चंचल साहू, रिंकी गुप्ता ने आयोजन किया। अनिल शर्मा ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों के बीच रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने कंप्यूटर संबंधित जागरूकता पर रंगोली और पोस्टर बनाए। सहायक प्राध्यापक भानु प्रताप सिंह, आकांक्षा वर्मा, कविता कन्नौजे, डॉ. दीप्ति जांगड़े निर्णायक रहे। दूसरे दिन मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्विज कंपटीशन रखा गया। जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डिजिटल पोस्टर, लोगो- मोनो, वीडियो रील, वेबसाइट, एनिमेशन और प्रजेंटेशन प्रतियोगिता हुई। मुकेश कामले, संतोष साहू, भानु प्रताप सिंह निर्णायक रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *