बहरोड़ में अग्रवाल समाज की बैठक:नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, महिला और नवयुवक मंडल के साथ मुख्य कार्यकारिणी में नियुक्तियां

बहरोड़ के मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल भवन में बुधवार देर शाम को अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके साथ ही महिला मंडल और नवयुवक मंडल कि नहीं कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने योगेश गोयल को सचिव ओर मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया। जबकि महिला मंडल अध्यक्ष नीतू महेश अग्रवाल, सचिव कीर्ति गोपाल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मधु रमन गोयल को बनाया गया है। जबकि नवयुवक मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव लोकेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष हर्षित जैन बनाया गया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि आगामी 2 साल उनके कार्यकाल के दौरान समाजहित में कार्य किए जाएंगे। वह समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। ये रहे मौजूद
इस दौरान अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेश गोयल, महिला सचिव रीना राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष माया मुकेश मंगल, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, एडवोकेट हरीश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, राकेश अग्रवाल, लख्मीचंद अग्रवाल, रोहिताश गुप्ता, संजय अग्रवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रो. हरिप्रसाद अग्रवाल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *