सादुलपुर में अवैध हथियार के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार:रिवॉल्वर बरामद हुई, दो स्थानीय लोगों से खरीदी

चूरू पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हरियाणा के युवक को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर 22 अप्रैल को राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने हरियाणा के बिरही कलां निवासी ओमप्रकाश उर्फ बल्लू (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से रिवॉल्वर बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ये रिवॉल्वर राजगढ़ के रविकुमार और लोडिया से खरीदा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में जांच जारी है। पुलिस हथियार के स्रोत और इसे रखने के उद्देश्य की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल कुलदीप की विशेष भूमिका रही। ये कार्रवाई बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *