रावतभाटा के बोराव में विशेष योग्यजन शिविर:144 दिव्यांगों को मिले UDID कार्ड, 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

रावतभाटा तहसील की बोराव पंचायत में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 144 दिव्यांगों को UDID कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 11 लाभार्थियों के आवेदनों में आवश्यक सुधार भी किए गए। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने लाभार्थियों को UDID कार्ड वितरित किए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा ने शिविर की जानकारी दी। शिविर में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. जयप्रशांत (फिजीशियन), डॉ. मुकेश जाटोलिया (मनोरोग विशेषज्ञ), डॉ. दुर्विका कदम (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. लोकेन्द्र गोयल (ईएनटी विशेषज्ञ) और डॉ. विशाल तुलसानी (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का उपचार किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी महेश गागरिया, तहसीलदार विवेक गरासिया, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल जाटव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *