बांसवाड़ा के घाटोल-खमेरा में अब ड्रिप से होगी खेती:65 गांवों में 7011 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी, लिंक नहर का काम भी पूरा हो चुका

खमेरा लघु सिंचाई प्रथम से चतुर्थ तक की फव्वारा आधारित वितरण प्रणाली का निर्माण कर घाटोल विधानसभा क्षेत्र के 65 गांवों की 7011 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खमेरा मुख्य नहर 0 से 14 किमी तक का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। पाइप नेटवर्क बिछाने का काम निर्माण वृत माही परियोजना-बांसवाड़ा के अधीक्षण अभियंता आरसी मीणा ने बताया कि कार्यादेश के तहत खमेरा लघु सिंचाई परियोजना प्रथम से चतुर्थ तक के कमांड एरिया की सर्वे कर वितरण प्रणाली की प्लानिंग, डिजाइन कर डिग्गी, पम्प, मुख्य पाइप लाइन (डीआई) एवं वितरण प्रणाली हेतु 4 से 5 हेक्टेयर तक एचडीपीई पाइप नेटवर्क बिछाने का कार्य किया जा रहा है। प्रभावी संचालन एवं मॉनिटरिंग के लिए एससीएडीए सिस्टम भी लगाया जाएगा। पम्प हाऊस एससीएडीए रूम, आवासीय भवन, कार्यालय भवन एवं जल उपयोक्ता संगम भवन का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। लिंक नहर का निर्माण किया जा चुका अभियंता ने बताया- खमेरा लघु सिंचाई योजनांतर्गत एप्रोच चैनल, इंटेक वेल, हैड रेगुलेटर, लिंक टनल एवं भूंगड़ा नहर की आरडी 2.5 किमी तक लिंक नहर का निर्माण कार्य किया जा चुका है। उक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात 8 वर्ष तक खमेरा योजना का प्रबंधन, संचालन एवं रखरखाव का कार्य भी संवेदक द्वारा किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने कार्य प्रारंभ व समाप्ति संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी तिथि 27 मई 2023 व 27 नवम्बर-2025 (30 माह) है। इससे खमेरा लघु सिंचाई प्रथम से चतुर्थ अन्तर्गत घाटोल विधानसभा क्षेत्र के 65 गांवों (7011 हेक्टेयर) में फव्वारा आधारित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *