पहलगाम हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे ABVP कार्यकर्ता:विरोध-प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका, नारेबाजी की

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में एबीवीपी नगर इकाई टोंक ने घंटाघर पर विरोध-प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन जिला संयोजक अजय डोई के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला जलाकर किया। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतंकियों को चेताया कि जल्दी ही प्रधानमंत्री उन्हें सबक सिखाएंगे। एबीवीपी जिला संयोजक अजय डोई ने बताया कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ कर लोगों को गोलियां मारी हैं। यह आतंकियों की कायराना हरकत है। निर्दोष लोगों को दर्दनाक हत्या की है। इस दर्दनाक आतंकी हमले ने हर भारतीय के दिल को झकझोर दिया है। यह कायरतापूर्ण नरसंहार अत्यंत निंदनीय है। ज्ञात रहे कि गत दिनों आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों और लोगों पर अंधा धुंध फायरिंग कर 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इसको लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में आक्रोश है। जिला मुख्यालय पर भी लोग इस नर संहार के खिलाफ ABVP कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरे है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मांग करके आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान किरण शर्मा, विक्की, आर्यन, तुलसीराम, विशाल मेहरा, राहुल वाल्मीकि इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *