25 अप्रैल से शुरू होगी ‘एकोज ऑफ ट्रैंक्विलिटी’ कला प्रदर्शनी:जवाहर कला केन्द्र में वरिष्ठ कलाकार शालीन खंडेलवाल के क्यूरेशन में देखने को मिलेगा बेहतरीन आर्टवर्क कलेक्शन

जवाहर कला केंद्र में 25 से 27 अप्रैल तक विशेष पेंटिंग प्रदर्शनी ‘एकोज ऑफ ट्रैंक्विलिटी’ (Echoes of Tranquility) का आयोजन किया जा रहा है। ट्रैंक्विल फॉर्म्स आर्ट गैलरी की फाउंडर एवं सीनियर आर्टिस्ट शालीन खंडेलवाल के क्यूरेशन में होने वाली प्रदर्शनी की थीम ‘डिवाइन विजडम-वीमन विद ऐन आउल’ रखी गयी है। सुकृति दीर्घा में शालीन खंडेलवाल व उनके 7 स्टूडेंट्स के करीब 57 से ज्यादा आर्ट वर्क प्रदर्शित किए जाएंगे। शालीन खंडेलवाल ने बताया कि 25 अप्रैल को शाम 5 बजे उद्घाटन में प्रख्यात कलाकार प्रो. सुब्रतो मंडल, प्रो. महेश सिंह व अभिनव बंसल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी में लैंडस्केप पेंटिंग्स, सिरेमिक टाइल्स पर बनी कलाकृतियां, लकड़ी और फर्नीचर पर की गई पेंटिंग्स दिखाई जाएंगी। साथ ही, स्टूडेंट्स द्वारा पेंसिल, ऑयल पेस्टल, एक्रिलिक और फैब्रिक जैसे माध्यमों से तैयार आर्टवर्क भी शोकेस किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *