मारपीट कर पिता-पुत्र को किया घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

गढ़वा| खरौंधी थाना क्षेत्र के चौरिया गांव अमरनाथ प्रसाद यादव 55 वर्ष का पुत्र िबमलेश कुमार यादव 24 वर्ष मारपीट को घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि 20 अप्रैल बिमलेश के घर बारात आया था। उस में विवेक कुमार वहां पहुंचकर महिलाओं को छेड़छाड़ कर रहा था। उसी बीच गांव के लोग विवेक को समझा बुझा कर वहां से भेज दिया था। लेकिन मंगलवार को रात 8 बजे जब बिमलेश और अमरनाथ यादव दुकान बंद कर अपना घर लौट थे। इसी बीच गोरखनाथ चौधरी का पुत्र विवेक कुमार चौधरी, सतीश कुमार पटेल, यशवंत कुमार पटेल, अरुण कुमार पटेल, श्रीराम पासवान, रोहित बैठा सहित 5 अन्य लोग ने लोहे के रॉड फाइटर से मारपीट कर घायल कर बिमलेश और उसके पिता अमरनाथ यादव को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से बिमलेश की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *