वीरता और एकता का उत्सव: कदमा में वीर कुंवर सिंह जयंती पर जुटे क्षत्रिय

जमशेदपुर | झारखंड क्षत्रिय संघ, कदमा इकाई द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती एवं विजयोत्सव बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के 500 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। करणी सेना के विनय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद वीर रस से ओतप्रोत गीतों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने वीर कुंवर सिंह के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रिय समाज को संगठित व जागरूक रहने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *