आउटसाइरों की एंट्री को लेकर जीएनडीयू में प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने बुधवार सुबह 11 बजे कई मांगों और मुद्दों को लेकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। फेडरेशन ने सुरक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। यूनाइटेड सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रधान भाई जुगराज सिंह मझैल ने आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ साल में 5-6 बार आउटसाइडरों ने यूनिवर्सिटी में आकर स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की। एक बार तो यूनिवर्सिटी में बाहरी युवक से पिस्तौल भी बरामद हुआ। मैनेजमेंट खुद बाहरी युवकों को अपनी गाड़ियां देते हैं, जो यूनिवर्सिटी में आते हैं। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोकते नहीं है। अब एक युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने यूनिवर्सिटी को लिखित में जांच की मांग भी की, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी मैनेजमेंट कोई सुनवाई नहीं कर रही है। एसीपी वेस्ट शिवदर्शन और थाना कंटोनमेंट एसएचओ अमनदीप कौर यूनिवर्सिटी में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *