द सीनियर स्टडी 2 स्कूल में वर्ल्ड हेरिटेज-डे मनाया

अमृतसर| द सीनियर स्टडी 2 स्कूल में वर्ल्ड हेरिटेज-डे उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन सामाजिक विज्ञान विभाग ने किया। इस वर्ष की थीम ‘अमृतसर के मंदिर’ रही। कार्यक्रम की शुरुआत हेरिटेज क्लब की अध्यक्ष काश्वी, सदस्य मेहनाज और वृंदा के विचारपूर्ण भाषण से हुई। गौरिका ने भावनात्मक कविता सुनाकर माहौल को भावुक बना दिया। छात्रों ने अमृतसर के मंदिर विरासत को दर्शाते सुंदर और जानकारीपूर्ण पोस्टर प्रदर्शित किए। प्राचीन मंदिरों पर आधारित पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *