डेस्टिनेशन दुबई सीजन 4 में आरजे अर्चना और शुभि की गर्ल्स ट्रिप

डेस्टिनेशन दुबई सीजन 4 में आरजे अर्चना और आरजे शुभि हर पल का भरपूर आनंद ले रही हैं। समुद्र की लहरों से लेकर स्वाद की गलियों तक, दोनों आरजे दुबई की हर रौनक को जी रही हैं। इस ट्रिप का मजा सिर्फ वे दोनों ही नहीं, बल्कि माई एफएम के लिस्नर्स भी ले सकते हैं। रेडियो, सोशल मीडिया और हर उस प्लेटफॉर्म पर जहां दुबई की चमक दिख रही है, वहां से दोनों अपने अनुभव साझा कर रही हैं। अर्चना और शुभि ने जैसे ही दुबई की सैर शुरू की, उनके मुंह से निकला ‘कमाल है दुबई, बेमिसाल है दुबई’ इस बार के सीजन में एक खास अनुभव तब मिला, जब एक ट्रेनर ने उन्हें एक ऐसी एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं आजमाया था। इस अनुभव के बाद दोनों ने जेट स्की को दुबई की एक ज़रूर विज़िट करने वाली जगह बताया। इसके अलावा, दुबई के समवेयर और रैवलरी जैसे शानदार रेस्टोरेंट्स में खाना खाना भी उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। दोनों आरजे माई एफएम के सोशल मीडिया हैंडल्स, अपने पर्सनल सोशल मीडिया और ऑन-एयर रेडियो शो में हर पल की झलक साझा कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *