बजरंग दल ने दंडवत यात्रा निकाल प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज | महासमुंद राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बसना नगर से जिला मुख्यालय तक दंडवत व पदयात्रा यात्रा निकाल प्रदर्शन किया। बसना में 400 गौवंशों की तस्करी के आरोपियों पर कार्रवाई, बरोंडा बाजार सहित जिले के सभी मवेशी बाजारों को बंद करवाने, जिले में घुसे रोहिंग्या बांग्लादेशी की पहचान कर बाहर निकालने सहित गांजा तस्करी पर रोक लगवाने की मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंच अपनी मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। पदयात्रा व दंडवत यात्रा 4 दिनों तक चला उक्त पद यात्रा व दंडवत यात्रा में गौ सेवक ओमेश बिसेन ने बताया कि बसना नगर व आसपास के क्षेत्र से करीब 400 गौवंशों को पकड़ कर बसना नगर पंचायत सीएमओ सुरेश निषाद ने पकड़े गौवंशों की उचित व्यवस्था करवाने के बजाय ओडिशा के तस्करों के पास छोड़ दिया। जिले में अवैध रूप से चलने वाली मादक पदार्थ गांजा, शराब, नशीली सिरप आदि की तस्करी करने वाले गिरोह का जल्द पता लगा तस्करी रूकवाने की मांग रखी गई। ग्राम बरोंडा बाजार में सबसे बड़ी मवेशी बाजार संचालित होती है। इसे बंद करवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने प्रमुख मांगों में बताया। मौके पर जिलाध्यक्ष मोहन सोनवानी, रितेश साहू, प्रकाश साव, आकाश बंजारा, ओम व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *