धालभूमगढ़ | मां रंकिणी मंदिर अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति नूतनगढ़ द्वारा आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को दधि उत्सव के साथ हुआ। दधि उत्सव के दौरान कीर्तन स्थल पर पानी डालकर मिट्टी गीला कर एक दूसरे को शरीर पर चेहरे में कादो अबीर लगाकर खुशी जाहिर की गई। इसके पूर्व दधी हांडी ले कर पूरे गांव का भ्रमण किया गया। वहीं शाम को पश्चिम बंगाल के डेवरा से आईं पियाली दास ने भोग कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की झांकियां सजाई गईं। ये झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डमन चंद्र सीट, कमल कांत सीट, गोपेश सीट, अश्विनी सीट, तापस सीट, राकेश सीट, लक्ष्मीकांत सीट, अगस्ती नामाता, आशीष नारायण देव, दिलीप सरदार, मीलू सीट, दिलीप नारायण देव, हांदुराम सीट, रबींद्रनाथ सीट, राजू नामाता और देवाशीष सिंह ने विशेष सहयोग किया।


