भास्कर न्यूज | दुमका जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार शाम दुमका में जनआक्रोश फूटा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शाम में वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में जलती मशालें लेकर सड़कों पर उतरे। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से दुमका की गलियां गूंज उठीं। जुलूस आतंकवाद के खिलाफ चेतना का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा, आतंक का कोई धर्म नहीं होता। यह हमला देश को तोड़ने की साजिश है। इसका जवाब एकजुटता और राष्ट्रभक्ति से दिया जाएगा। भाजपा और देश की जनता ऐसे हमलों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।जिला मीडिया सह प्रभारी ने बताया, कार्यक्रम में निवास मंडल, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, अमिता रक्षित, अनुज आर्या, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, ओम केसरी, मनोज शाह, विवेकानंद राय, मृणाल मिश्रा, संतोष साह, गुंजन मरांडी, राजेश वर्मा, मार्शल ऋषिराज टुडू, सोनी हेंब्रम, संतोष सोरेन, दिप्तांशु कोचगवे, रूपेश मंडल, अमन राज, संतोष शाह, नरेश सिंह चंद्रवंशी, श्याम गुप्ता, श्रीधर दास, राजेश गुप्ता, ऋषिकेश गुप्ता, दीपक स्वर्णकार, कमल दास, चंदन कुमार, विमल मरांडी, चार्लेश मरांडी, अखिलेश सिंह, राम अवतार भालोठिया, मनोज सिंह, प्रेम शाह, विश्वनाथ नंदी, गायत्री जैस्वाल, दीपाली मंडल, रानी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।


