वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ दुमका में प्रदर्शन

दुमका | वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बुधवार को अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। रैली सुबह आउटडोर स्टेडियम से शुरू हुई। यह शहर के कई चौक-चौराहों से होते हुए पुराने समाहरणालय परिसर पहुंची। वहां सभा कर अधिनियम को काला कानून बताया गया। सभा को मुस्लिम कल्याण समिति के अध्यक्ष अब्दुस सलाम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम अल्पसंख्यकों को कमजोर करने की साजिश है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से मुस्लिम समाज को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पहले तीन तलाक का मुद्दा उठाया गया, अब वक्फ अधिनियम लाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की दान की गई संपत्ति पर समाज ने कई निर्माण कराए हैं। उस पर किसी और का हक नहीं हो सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *