जल उपलब्ता बढ़ाने संगम अभियान शुरू

भास्कर न्यूज| महासमुंद छग के ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में गिरते भू-जल स्तर को नियंत्रित करने और जल उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से संगम अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, पंचायत कर्मियों और विभिन्न विभागों के सहयोग से जनभागीदारी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों से भू-जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी, खेती और घरेलू उपयोग के लिए जल संकट एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में जीआईएस आधारित जल संचय और आजीविका संवर्धन योजना तैयार की जाएगी, जिसे ग्राम पंचायत विकास योजना में भी शामिल किया जाएगा। इस अभियान में सर्वप्रथम 24 अप्रैल को सभी पंचायत भवनों की दीवारों पर संबंधित ग्राम पंचायत का भूजल स्तर (मीटर में) अंकित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *