भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने नशे में उपयोग किए जाने वाले 1000 अल्प्राजोलम टेबलेट, 144 स्पास्मो कैप्सूल तथा 3000 रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक किरंदुल बंगाली कैंप निवासी सुभाष देबनाथ उर्फ नाटा द्वारा अवैध नशीला टैबलेट व कैप्सूल बिक्री करने की सूचना पर थाना किरंदुल की टीम बनाकर गवाहों के साथ आरोपी के घर पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर गवाहों के समक्ष तलाशी में आरोपी के घर से 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, 144 नग स्पास्मो कैप्सूल एवं बिक्री की रक़म 3000 रुपए जब्त किए।


