गोधना| कुकदा, कुरियारी सहित केरा सब स्टेशन से जुड़े गांवों में रात 10 से 12 बजे के बीच हर दिन बिजली गुल हो जाती है। तेज गर्मी में बिना पंखे और रोशनी के रहना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों की नींद खराब है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बहुत परेशानी हो रही है। बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। ग्रामीणों ने नियमित बिजली सप्लाई की मांग की है।


