गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल बोले- लोड शेडिंग के नाम पर खानापूर्ति

बिर्रा | तपती दोपहर में सूरज आग बरसा रहा है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग घरों में बंद हैं। सड़कों पर शांति छाई हुई है। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। गर्मी इतनी अधिक है कि लोग पसीने से भीग रहे हैं। इस तेज गर्मी में बिजली विभाग की मनमानी लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। गांव में बिजली का बार-बार जाना-आना बंद नहीं हो रहा है। कई बार घंटों तक बिजली नहीं आती। विभाग के अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि बिजली कब आएगी। पूछने पर हर बार एक ही जवाब मिलता है कि लोड शेडिंग हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोड शेडिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *