अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग ने केंद्रीय हिंदी विभाग, शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग), भारत सरकार के सहयोग से ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली : एक बहुआयामी विरासत’ विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जीएनडीयू के कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी मुख्य अतिथि थे। प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि हिंदी संस्कृति और पहचान को जोड़ती है और हिंदी को शांति और एकता की भाषा के रूप में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।


