लुधियाना| सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में 21वें वार्षिक स्थापना दिवस को लेकर भक्तों में काफी उत्साह पाया जा रहा है और दिन प्रतिदिन मंदिर में भक्तों की रौनक बढ़ती जा रही है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन, सेवक अनुज मदान की अध्यक्षता में गणमान्यों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। मंदिर प्रांगण में भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है ओर स्थापना दिवस की सेवाएं लेने के लिए आगे आ रहे है। मंदिर में प्रातः हवन यज्ञ व सायं संध्या चौंकी का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक सुमित राय ने अपने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी दरबार में हाजिरी लगाई।


