पार्षद बोले- न पैचवर्क, न सीवर लाइन की सफाई हो रही मेयर बोलीं- सप्ताह भर में शहर की सारी समस्याएं दूर करेंगे

भास्कर न्यूज|लुधियाना जोन ए के सभागार में आयोजित बैठक में पार्षदों ने हाउस मीटिंग न होने और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पैचवर्क, गड्ढों, सीवरेज चोक की शिकायतें भी उठाई गईं। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। नेताविपक्ष शामसुंदर मल्होत्रा ने जवाब दिया कि भ्रष्टाचार कहां खत्म हो रहा, संजय कंवर की गिरफ्तारी के बाद और नाम सामने आ रहे। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी के कारण एक ही प्रस्ताव में सीवरेज चैंबर और सड़क को बराबर कराने का काम शामिल नहीं किया जा रहा है। बुधवार को मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निवासियों को बकाया राशि जमा कराने में सुविधा प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में विकास कार्यों तथा आम जनता की सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों के मामले में कोई समझौता न हो। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि डेवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है और भ्रष्टाचार पर एक्शन हो रहा है। नेताविपक्ष शामसुंदर मल्होत्रा ने कहा कि निगम के एससी संजय कंवर की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ और पूछताछ में औरों के नाम भी सामने आ रहे हैं। स्ट्रीट लाइट विपक्षी पार्षदों को नहीं मिल रही। सफाई कर्मचारी 23 हैं जबकि कई रिटायर्ड हो चुके हैं। ऐसे में पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था खराब है। जगराओं पुल से रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों की भरमार है और लाखों रुपये पैच वर्क में हो चुके हैं। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने कहा कि एक सप्ताह में समस्याओं का हल निकाला जाएगा। आने वाले दिनों में शहर के अन्य जोनों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में संयुक्त आयुक्त-सह-जोनल आयुक्त अभिषेक शर्मा, कार्यकारी अभियंता परषोतम सिंह, कार्यकारी अभियंता हरजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मनजीतिंदर सिंह जोहल, सीएसओ अश्वनी सहोता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीवरलाइन की सफाई को छोटी मशीनों हों शामसुंदर मल्होत्रा ने कहा कि उनके वार्डों पुराना शहर हैं जहां छोटी-छोटी गलियां हैं। इन गलियों में सीवरलाइल चोक की समस्या है और लोग परेशान हैं। इन इलाकों में सुपर सक्शन मशीनें नहीं जा सकती है, ऐसे में छोटी मशीनों को किराया पर लिया जाए ताकि सफाई हो सके। राजमिस्त्री भी नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते काम नहीं हो पा रहे हैं। यह पार्षद रहे मौजूद : बैठक में अमन बग्गा, सुरिंदर कौर मन्ना, लखविंदर चौधरी, पल्लवी विनायक, शालू डावर, संगीता कौर, पूनम रात्रा, आराधना अटवाल, शाम सुंदर मल्होत्रा, प्रदीप शर्मा, मोनिका जग्गी, रतनजीत कौर, कश्मीर कौर, जगदीश लाल दिशा, नीरज आहूजा, अरुण शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्षदों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *