पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने बुधवार देर शाम बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वेतन संबंधी जनरल मैनेजर (प्रशासन) फरीदकोट रमन शर्मा के बयान अनुसार अप्रैल माह के वेतन का बजट आ चुका है तथा रेगुलर, पेंशनर व कांट्रैक्ट कर्मचारियों का वेतन आ चुका है। अन्य सभी साथियों का वेतन 24 अप्रैल तक आ जाएगा। ऐेसे में 2 घंटे बस स्टैंड बंद का प्रोग्राम स्थगित किया गया है।कहा कि यदि अगले माह कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया गया तो पिछले नोटिस के अनुसार 7 तारीख को सभी डिपो के आगे गेट रैलियां की जाएंगी तथा मैनेजमेंट व सरकार के सामने जुलूस निकाला जाएगा । 10 तारीख को वेतन नहीं तो काम नहीं के सिद्धांत पर चलते हुए जल्द से जल्द सभी डिपो बंद कर दिए जाएंगे। लुधियाना| पंजाब रोडवेज पनबस/प आरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की बसों की हड़ताल की घोषणा के बाद वेतन जारी कर दिया है। यह दावा जनरल मैनेजर (प्रशासन) फरीदकोट रमन शर्मा ने बयान जारी किया है। वहीं, यूनियन ने वेतन आने पर आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने 24 अप्रैल को हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों ने सरकार द्वारा कर्मचारियों के खातों में केवल आधा वेतन डालने पर कड़ा रोष जताया है। इसी के चलते 24 अप्रैल यानि आज बस सेवाएं पूरी तरह ठप रखने की बात कही गई। कर्मचारियों का कहना है कि अप्रैल में बच्चों की स्कूल फीस, दाखिला खर्च और पूरे साल की गेहूं की खरीद जैसे जरूरी कामों के लिए उन्हें पूरा वेतन चाहिए। लेकिन सरकार की ओर से विभाग को करीब 600 करोड़ रुपये की राशि जारी नहीं की गई, जिससे वेतन देना मुश्किल हो गया है। राज्य संयुक्त सचिव जगतार सिंह ने बताया कि हाल ही में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ बैठक हुई थी, जिसमें फंड जल्द जारी करने की बात हुई थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर विभाग को खत्म करने की ओर बढ़ रही है।


