गर्भवती महिलाओं और 0 से 16 साल तक की उम्र के बच्चों को ‘यू-विन पोर्टल’ पर एक क्लिक से जीवन रक्षक टीके लगने से सुरक्षा मिल रही है। न केवल इलेक्ट्रॉनिक रिकाॅर्ड बल्कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से लगने वाली अगली खुराक का 3 दिन पहले अलर्ट मैसेज भी मिल रहा है। यहां तक कि देश के किसी भी राज्य में वैक्सीन लगवाने के साथ ही प्रमाण-पत्र भी निकाल सकते हैं। प्रदेश में यू-विन पोर्टल पर 17 लाख गर्भवती और बच्चों ने पंजीकरण करवाया और 19 लाख 67 हजार 704 गर्भवती और बच्चों ने टीकाकरण करवाया। एक साल (दिसंबर-23 से नवंबर-24 तक) में 4 लाख 63 हजार 773 गर्भवती महिलाओं ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 0 से एक साल तक की उम्र के 10 लाख 6 हजार 222 और एक से 16 साल तक की उम्र के 2 लाख 82 हजार 242 बच्चे शामिल हैं। यह खुलासा भास्कर की ओर से किए गए एनालिसिस के दौरान हुआ है। भास्कर EXPLAINER : वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं (भास्कर एक्सपर्ट पैनल : डॉ.एसएस.राणावत, निदेशक (आरसीएच), डॉ. कैलाश मीणा


