झारखंड में अगले 3 दिन हीट वेव का अलर्ट:गर्मी से तपने लगी राजधानी, 27 अप्रैल को रांची में गिर सकते हैं ओले

राजधानी रांची सहित लगभग पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि 24 और 25 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी क्षेत्र और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हीट वेव चलने की बात कही है। इधर मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ले एडवाइजरी जारी की है। लू के बीच ओलावृष्टि और वज्रपात के आसार मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 25 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और 26 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा सहित अन्य जिलों में हिट वेव चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बताया है कि इसके बाद 27 अप्रैल को रांची, खूंटी सहित देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 40 या इसके पार पहुंचा तापमान झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अधिकतम पारा 40 या इसके पार पहुंच गया है। जारी आंकड़े के मुताबिक देवघर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह धनबाद 41, दुमका 40, गिरिडीह 40, गोड्डा 41, जामताड़ा 41, पाकुड़ 41, साहिबगंज 40, कोडरमा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर है। वहीं चतरा 43, गढ़वा 43, लातेहार 41, लोहरदगा 40, पलामू 45, बोकारो 42, रामगढ़ 40, हजारीबाग 41, पूर्वी सिंहभूम 43, सरायकेला 43, पश्चिम सिंहभूम 43 और सिमडेगा का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस जा चुका है। सुबह 9 बजते ही चलना हुआ मुश्किल राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड लू की चपेट में है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं। सुबह 9 बजते ही सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। 11 बजते-बजते गर्म हवा बर्दाश्त के बाहर हो रही है। दोपहर 4 बजे तक मौसम की मार से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम के इस लहजे को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि एडवाइजरी में कहा गया है कि काम करने वाले जगह के पास ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराएं। कर्मचारियों को सीधे सूर्य की रोशनी से बचने के लिए सावधान करें। कठिन कामों को दिन के ठंडे समय में करने का समय निर्धारित करें। अनावश्यक धूप में बाहर निकलने से बचें वहीं हेल्थ को लेकर भी अलर्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि धूप में बाहर जाने से बचें। खासकर दोपहर 12 से तीन के बीच विशेष ध्यान रखें। दोपहर में बाहर जाते समय अधिक श्रम वाले कार्य करने से बचें। नंगे पैर बाहर न जाएं। अत्यधिक गर्मी के दौरान खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र में पर्याप्त हवा आने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। हाई प्रोटीन वाले भोजन करने से भी परहेज करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *