फाजिल्का में 1.5 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन:MLA सवना बोले- तीन स्कूलों में बनाए नए कमरे, लैब और लाइब्रेरी

फाजिल्का से विधायक नरेंद्र पाल सवना ने सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया l इससे सरकारी स्कूलों में नए कमरे, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, चारदीवारी और शौचालय का निर्माण करवाया गया है l विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों की नुहार बदल रही है l उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर किए जा रहे हैं, जिसके तहत आज उनके द्वारा यह उद्घाटन किए गए हैं l उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है l इसी के चलते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खूईखेड़ा में 22.53 लाख रुपए की लागत से तीन कमरे, 26 लाख रुपए की लागत से चार प्रयोगशाला, 9.65 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी, 7 लाख रुपए लाख से चारदीवारी, 1.18 लाख रुपए की लागत से टॉयलेट और 31.15 लाख रुपए से अन्य विकास कार्य करवाए गए है l इसी की तरह गांव के प्राइमरी स्कूल में 7.51 लाख रुपए से नया कमरा, 2.20 लाख रुपए से चार दीवारी, 20.08 लाख रुपए से अन्य विकास कार्य हुए हैं l जबकि गांव बोदीवाला पीथा के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 7.51 लाख रुपए से नया कमरा, 10.75 लाख रुपए से चारदीवारी, और 5.65 लाख की लागत से अन्य विकास कार्य हुए है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *