कोंडागांव जिले में तेज आंधी से उप स्वास्थ्य केंद्र की छत का टीन शेड उड़ गया। फरसगांव विकासखंड में स्थित जुगानीकलार का भवन पहले से जर्जर था अब टीन उड़ने से स्थिति बेहद खराब हो गई है। 20 अप्रैल को यहां मौसम ने अचानक करवट ली थी तेज हवा ने केंद्र के ओपीडी कक्ष को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे कुछ महत्वपूर्ण दवाइयां बर्बाद हुई हैं और जरूरी दस्तावेज भी नष्ट हो गए हैं।
बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने की समस्या स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों ने कई बार उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लाखों की लागत से बना भवन जर्जर सरकार उप स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन के लिए विभिन्न मदों में धनराशि तो देती है। लेकिन भवनों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस लापरवाही के कारण लाखों रुपए की लागत से बने भवन जर्जर होने की कगार पर हैं। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना मुश्किल हो गया है। मरम्मत के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव फरसगांव के बीएमओ डॉ. ज्योतिर्मय प्रभावती ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत की आवश्यकता वाले सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों का प्रस्ताव सीएमएचओ कार्यालय कोंडागांव को भेजा जाएगा।


