दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 देगी:महिला सम्मान निधि योजना आज से ही लागू; केजरीवाल का ऐलान- चुनाव बाद ₹2100 देंगे

दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान निधि का नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे 1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
2. होली-दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे।
3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।
4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा। दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP —————————————— अरविंद केजरीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए:इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग से मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *