मीरा-मेवाड़ पर बने एक्सपीरियंस ऑफ़ म्यूजियम:केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले – नई टेक्नोलॉजी के साथ मीरा और मेवाड़ को जाने पर्यटक

केंद्रीय कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में मीरा स्मृति संस्थान की भूमि पर भक्त शिरोमणि मीरा को समर्पित एक एक्सपीरियंस ऑफ़ म्यूजियम बनाया जाए। यह सिर्फ म्यूजियम ना हो, नई टेक्नोलॉजी के साथ मल्टीडाइमेंशनल एक्सपीरियंस जॉन बनाया जाए ताकि देश दुनिया से आने वाले पर्यटक मीरा के जीवन का साक्षात आधा पौन घंटे में दर्शन कर पाए। इसके अलावा मंत्री शेखावत ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए दुर्ग के पूर्वी द्वार को खोला जाए। इसके लिए राज्य सरकार सर्व करवाकर डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजें, इसमें सक्षम स्वीकृति जरूर मिलेगी। पॉजिटिव तरीके से इस पर विचार किया जाएगा। ताजमहल, आमेर जैसा दर्शनीय श्रृंखला का केंद्र हो चित्तौड़गढ़ दुर्ग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की एजेंसी संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली ने दुर्ग के फतहप्रकाश महल में तीन दिवसीय मीरा महोत्सव का आयोजन। किया। इसका केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उद्घाटन करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ किला देश में ताजमहल, आमेर और कुतबमीनार जैसा ही पहचान रखता है। आने वाले पर्यटक एक रात यहां विश्राम कर सके, इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि चित्तौड़गढ़ में दर्शनीय श्रृंखला का केंद्र बने। यह किस तरह की गतिविधियों का आयोजन हो सके, पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाई जा सके, देश के भाव शौर्य और बलिदान का प्रतीक चित्तौड़गढ़ दुर्ग आकर्षण का केंद्र बने इसके लिए जिला प्रशासन को एक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस पर 360 डिग्री से विचार कर योजना बनाकर भेजें। नई टेक्नोलॉजी के साथ बने एक्सपीरियंस ऑफ म्यूजियम उन्होंने कहा कि यहां के प्रशासन और जनप्रतिनिधी लगातार मीराबाई के म्यूजियम की बात कह रहे है। मीरा स्मृति संस्थान के पास अगर जमीन है तो वहां सिर्फ लाइब्रेरी ही नहीं बने बल्कि एक्सपीरियंस आफ म्यूजियम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ म्यूजियम ना हो बल्कि नई टेक्नोलॉजी के साथ मल्टीडाइमेंशनल एक्सपीरियंस जोन बनाया जाए। जहां मीरा की जीवनी और मेवाड़ के इतिहास के बारे में पर्यटकों को आधे से पूर्ण घंटे के बीच जानकारी मिल सके। इस तरह का ए आर बी आर आर्टनरी रियलिटी के आधार पर बना हुआ हो। इसे हम लोग डेवलप करेंगे। सर्वे कर जल्दी भेजे डीपीआर सांसद सीपी जोशी ने इस म्यूजियम के साथ किले के पूर्वी प्रवेश द्वार पर भी वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने प्रशासन से सर्वे कराने और डीपीआर बनाकर राज्य सरकार के माध्यम से भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की सुविधा यहां विकसित होनी चाहिए। लंबे समय से इस पर विचार चल रहा है। दूसरे द्वार बनने के बाद पर्यटकों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार अगर इसकी डीपीआर बनाकर भेजती है तो इसमें जरूर सक्षम स्वीकृति मिलेगी। हम पॉजिटिव वे में इस पर विचार विमर्श करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभनसिंह आक्या और अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट ने भी विचार रखें। संगीत अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने स्वागत उदबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में मीरा की 525 वीं जयंती पर हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कलेक्टर आलोक रंजन ने आभार जताते हुए कहा कि महोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग भव्य आतिशबाजी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *