रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी सोमवार सुबह 5 बजे निकलेगी। पिछली बार प्रभातफेरी के दौरान युवक की हत्या से सबक लेते हुए इस बार पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। सवा 4 किमी के प्रभातफेरी मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। कैमरे भी हाईडेफिनेशन वाले हैं, जो भीड़ में शर्ट के बटन तक को कैप्चर कर सकते हैं। पूरे फेरी मार्ग को 4 सेक्टर में बांटकर 6 वॉच टॉवर और 8 ऊंचे मंच से पुलिस निगरानी रखेंगे। डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि सोमवार को निकलने वाली रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में 800 जवानों का बल तैनात होगा। फेरी के सवा चार किमी के मार्ग को 4 प्रमुख सेक्टर्स में बांटा है। ये सेक्टर 1-1 किमी की सुरक्षा के लिए होंगे। इनमें 500 मीटर तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी की रहेगी। हर 250 मीटर पर एसीपी रैंक के अफसर मौजूद रहेंगे। बाकी हर सेक्टर में 4-4 टीआई पैदल 10-10 जवानों के बल के साथ चलेंगे। ऊंचे प्लेटफॉर्म पर क्यूआरटी की स्पेशल टीम के जवान तैनात होंगे। बाबा के रथ की सुरक्षा पुलिस के घेरे में बाबा रणजीत हनुमान के रथ की सुरक्षा मंदिर व ट्रस्ट के वॉलेंटियर्स के अलावा पुलिस भी करेगी। रथ के आसपास विशेष जवानों की सुरक्षा टुकड़ी को तैनात किया है। यात्रा मार्ग पर एक ही साइज के मंच लगाने की अनुमति रहेगी। बिना अनुमति कोई भी स्वागत मंच नहीं लगाया जा सकेगा। हर जवान भीड़ में अस्थाई कंट्रोल रूम से मेनपेक सिस्टम से सीधे कनेक्ट रहेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति या विवाद होने पर पुलिस के पहुंचने का अधिकतम 5 मिनट का रिस्पांस टाइम निर्धारित किया है। 50 जवान ब्रीथ एनालाइजर लेकर चलेंगे


