मौसम का हाल:ठंड का दूसरा दौर हुआ शुरू, उत्तरी हवाओं से 3 डिग्री गिरा तापमान

शनिवार से ठंड का दूसरा दौर शुरू हो गया। शुक्रवार रात तक ठंड उतनी असरदार नहीं थी, लेकिन शनिवार की सुबह होते ही मौसम एकदम से सर्द हो गया। 10 किमी की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलती रहीं। नतीजा यह हुआ कि दिन के तापमान में फिर कमी आ गई। पिछले तीन-चार दिन से तीखी महसूस हो रही धूप में भी नरमी आ गई। 28 दिसंबर तक मौसम ठंडा ही रहने वाला है। इसके बाद एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा। इसकी वजह से दिन में काफी बादल रह सकते हैं। दिन में ठंड तेज महसूस होगी, लेकिन रात में उस अनुपात में तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *